फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   लूटपाट की योजना बनाते पुलिस ने किया एक बड़ा गैंग काबू , तीन गिरफ्तार

लूटपाट की योजना बनाते पुलिस ने किया एक बड़ा गैंग काबू , तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट की योजना बनाते पुलिस ने किया एक बड़ा गैंग काबू , तीन गिरफ्तार
लूट की साजिश रचते बड़ा गिरोह काबू, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- गिरफ्तार बदमाशों में हत्या, लूट, रंगदारी मांगने के कई मामलों में वांछित बदमाश भी शामिल
- भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला पुलिस ने पृथला औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी के अंदर घुसकर गोलियां चला डराने व रंगदारी मांगने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन बदमाशों को पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने प्रभारी सुरेश भड़ाना के नेतृत्व में लूट की साजिश रचते हुए अलावलपुर रोड से गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और एक कार भी बरामद की है। जबकि इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार बदमाशों में हत्या, लूट, रंगदारी मांगने के कई मामलों में वांछित चल रहा गिरोह का सरगना गौरव तेवतिया भी शामिल है।
जिला पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सीआइए प्रभारी सुरेश भड़ाना को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अलावलपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी सुरेश भड़ाना उपनिरीक्षक सतीश, हवलदार राकेश, ईएचसी सुरेंद्र, सिपाही रिंकू, अनिल, वीरेंद्र को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने मौके पर नंगला भीकू निवासी यमन, पृथला निवासी गौरव, संजू पृथला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि धौलू व धर्मेंद्र भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


ये हथियार किए बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन बदमाशों से पांच देसी पिस्तौल, एक कट्टा, एक देसी दोनाली, 21 जिंदा रौंद, नौ खाली खोल, छह मैग्जीन व एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि यह सारा अवैध हथियार है तथा इसे वे उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से खरीदकर लाते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हथियार कहां से व कौन इन्हें सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश गौरव पर हैं हत्या सहित आठ बड़े आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन तीन बदमाशों का मुखिया गौरव तेवतिया है। उस पर वर्ष 2014 में 25 दिसंबर को होडल थाने में हत्या व अवैध हथियार रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय गौरव नाबालिग था। उस मामले में यह उसी दिन से फरार चल रहा था। इसके अलावा 2015 में लूटपाट के दो मामले सदर थाने में दर्ज हैं। जिसमें अदालत से जमानत के बाद वह फिर से फरार था। कैंप थाने में उसके खिलाफ अवैध हथियार के 18 मामले दर्ज हैं। 16 नवंबर को गौरव ने बघौला के पास स्थित एक कंपनी में घुसकर वहां स्टाफ, मालिकों पर गोलियां चलाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके खिलाफ दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने में भी हत्या का मामला दर्ज है तथा उसमें भी वह फरार चल रहा था। पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही गौरव के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की सिफारिश की थी।


गौरव तेवतिया द्वारा ही इस गिरोह को चलाया जा रहा था तथा यह अपनी फिजूलखर्ची के लिए यह काम करता था। वह पृथला औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी मालिकों पर दहशत फैलाकर अपना नाम कमाना चाहता था। गौरव बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उससे अभी पूछताछ जारी है तथा कई और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। - विनोद कौशिक, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed