{"_id":"5be086c7bdec2269717a2a4d","slug":"201541441223-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्माकुमारी ने मनाया दीपावली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्माकुमारी ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मकुमारी ने मनाया दिवाली मिलन समारोह
पलवल। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय हथीन सेंटर पर दीपावली स्नेह मिलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेंटर प्रभारी ब्रह्मकुमारी सुनीता ने लोगों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि घर की सफाई के साथ-साथ मन की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। मन के अंदर व्याप्त ईष्या -द्वेष, नफरत, साम्प्रदायिकता रूपी गंदगी को बाहर फेंकें व सच्ची भाइचारे की दिवाली मनाएं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के दीये जलाने का भी आह्वान किया। ब्रह्मकुमारी सुदेश ने सभी को दिवाली मंगल कामना देते हुए कहा कि दीयों के साथ-साथ प्रेम के आत्म दीये जलायें व गरीबों की मदद करें। इस मौके पर जिला पार्षद महिपाल बंधु ने भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और लोगों से पटाखे न चलाने की अपील की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित भी किए गए। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम सचिव किशन सिंह, पूर्व पार्षद राजवती, मास्टर रामबीर सिंह, देवी सिंह, रोहताश, मधु, शांति, कमलेश कई गांवों के लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
पलवल। गांव बाता स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को रफ्तार-ए रन फॉर नेशन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलून ब्लास्ट, अप एंड डाउन, कंगारू रेस, बनाना रेस व बैग पेश रेस प्रतियोगिताएं कराई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या गीता तालान ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास करना है। खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।