{"_id":"5b6d9b1a4f1c1b9e3e8b6582","slug":"201533909786-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने दिया महाप्रबंधक को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने दिया महाप्रबंधक को ज्ञापन
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने दिया महाप्रबंधक को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की पलवल इकाई द्वारा शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय प्रभारी को महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के प्रधान गंगाराम सौरोत व बिजेंद्र रावत के नेेतृत्व में सौंपा गया।
समिति द्वारा राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट फेडरेशनों के मंच के आह्वान पर सात अगस्त को चक्का जाम आंदोलन किया था। आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया था और यूनियन को इस प्रकार शांतिपूर्ण हड़ताल करने का अधिकार प्राप्त है। पूरे देश में हड़ताल के दौरान किसी भी राज्य में कोई कार्रवाई नहीं की गई, परंतु हरियाणा में हड़ताल में हिस्सा लेने वाले चालक - परिचालक और लिपिकों को सेवा समाप्ति के नोटिस दिए गए हैं। फतेहाबाद डिपो में महाप्रबंधक द्वारा बदले की भावना से हड़ताली कर्मचारी नेताओं का उत्पीड़न किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कर्मचारियों को दिए गए सेवा समाप्ति के नोटिसों को वापस लेने तथा अन्य कर्मचारियों के उत्पीड़न को बंद करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में रामवीर पांचाल, जितेंद्र डागर, संजय, रामशरण, लालचंद, वेदप्रकाश, वीरपाल, रमेशचंद मुख्य रहे।