फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक हुई

रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक हुई

Thu, 09 Aug 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक हुई

विज्ञापन
पेंशन में संसोधन के लिए रिटायर्ड क र्मचारियों ने बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक जाट धर्मशाला में संपन्न हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान हीरालाल आर्य ने की। बैठक में मांग की गई कि एक जनवरी 2006 से पूर्व रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में संसोधन किया जाए। एक जनवरी 2016 से पूर्व रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन के लंबित मामले निपटाए जाएं। बैठक में मांग की गई कि पेंशन पाने वालों को कैशलैश इलाज की सुविधा दी जाए तथा एलटीसी का लाभ उनके परिवार के लोगों को भी मिले। बैठक को डॉ. महावीर मलिक, भीम सिंह रावत, धर्मवीर आर्य, रामजीलाल रावत, डॉ. सुखीराम रावत ने भी संबोधित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडें पांच हजार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की बैठक जिला संयोजक योगेश कौशिक की अध्यक्षता में केशव भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। घोषणा की गई कि परिषद के करीब 5000 सदस्य बनाए जाएंगे। हितेश वशिष्ठ जिला सदस्यता प्रमुख, नितिन नागर जिला सदस्यता सहप्रमुख, जीतू निगम पलवल नगर सदस्यता प्रमुख, रोहित शर्मा इंजीनियरिंग जोन नगर सदस्यता प्रमुख, सुमित मित्तल होडल नगर सदस्यता प्रमुख, गोपी भारद्वाज हथीन नगर सदस्यता प्रमुख व दिवाकर रावत हसनपुर नगर सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया गया है।बैठक में जिला प्रमुख विजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं को थैले बांटे
पलवल। तुहीराम कालोनी में बृहस्पतिवार को पौधगीरी व थैलागीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 पौधे रोपे गए तथा 15 महिलाओं को थैले वितरित किए गए। महिलाओं से कहा गया कि वे पॉलिथीन के बजाय कपड़े के थैलों का प्रयोग करें। इस अवसर पर संगीता गर्ग, नमिता तायल, कुसुम, कृष्णा, राजरानी, मीरा, भगवती, अनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed