{"_id":"6a7385f7fa9f3d834a04d919","slug":"200-meter-stretch-of-road-turns-into-a-nightmare-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114281-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 200 मीटर सड़क बनी मुसीबत की डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 200 मीटर सड़क बनी मुसीबत की डगर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला मुख्यालय से सटे गांव शाहपुर नंगली के ग्रामीण लंबे समय से जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-248 स्थित पेट्रोल पंप से गांव के मुख्य मार्ग की शुरुआत में हरिजन मोहल्ले के करीब 200 मीटर लंबे रास्ते की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इस मार्ग पर 50 से अधिक परिवारों के घर हैं, लेकिन सड़क पर बिना बारिश के भी करीब एक-एक फुट तक गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों का रोजमर्रा का आवागमन मुश्किल ही नहीं, बल्कि जोखिम भरा भी बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। लगातार जलभराव और भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क जगह-जगह धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों में भरे गंदे पानी के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
वार्ड सदस्य और ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार गांव के सरपंच, अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) और उपायुक्त को समाधान शिविरों में लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
वर्जन
मामला मेरे संज्ञान में है। अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए बोल दिया गया है। कोशिश है कि जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। -अंकित यादव, बीडीपीओ, नूंह
घर से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले हर दिन यही चिंता रहती है कि कहीं वे गंदे पानी में फिसल न जाएं। - काजल, सामाजिक कार्यकर्ता
बरसात में सड़क पूरी तरह पानी में डूब जाती है। कई बार जरूरी काम होने पर भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को हमारी परेशानी दिखाई ही नहीं देती। -सरीपन, ग्रामीण
हम कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है। अगर जल्द सड़क और नालियों का निर्माण नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। - जुबेर, ग्रामीण