फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   20 villages were selected for cashless transactions

कैशलेस लेनदेन के लिए 20 गांवों का किया चयन

Wed, 21 Dec 2016 04:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
20 villages were selected for cashless transactions
कैशलेस

नकद रहित (कैशलेस) लेन-देन को ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार देने के लिए 20 गांवों का चयन किया गया है। मंगलवार को डीसी अशोक शर्मा ने सामान्य सेवा केन्द्रों के संचालकों व सरपंचों की बैठक लेकर आवश्यक जानकारियां देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस मौके पर डीसी शर्मा ने कहा कि सेवा केन्द्रों के संचालक ग्रामीण क्षेत्रों में कैशलेस प्रणाली के लिए लोगों को जागरूक, प्रोत्साहित एवं प्रणाली बारे सामान्य रूप से प्रशिक्षित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होनें संचालकों को बताया कि उनके क्षेत्रों में इस प्रणाली के विस्तार के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 150 सामान्य सेवा केन्द्र स्थापित हैं। कैशलेस प्रणाली को विस्तार देने की दिशा में चयनित किए गए 20 गांवों में चांदपुर, पेलक, जैंदापुर, घोड़ी, थंथरी, राजुपुर खादर, अटोहा, मीतरौल, भिडूकी, बामनीखेड़ा, गुदराना, मर्रोली, कटेसरा, आमरू, नंगला भिकु, सहराला, जनाचौली, मढनाका, खेड़ली जीता, उटावड़, खोखियाका, रामगढ़, कुशक, सोरू का नंगला, पिगौंड व बडौली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed