{"_id":"ea89104441c0d9bd1fdd97d6edde3eee","slug":"20-foot-python-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फुट का अजगर देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फुट का अजगर देख उड़े होश
अमर उजाला, हसनपुर
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह कस्बा के गांव खांबी के खेत में 20 फुट का विशालकाय अजगर देख ग्रामीण भौचक्के रह गए। कुछ देर तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया कि क्या करें। लेकिन होश संभालकर उन्हें गांव में इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गांव खांबी निवासी गिर्राज अपने परिजनों के साथ खेतों में धान की फसल काटने के लिए गया था। गिर्राज व उसके परिजन जब खेतों में फसल की कटाई कर रहे थे तो उन्होंने खेत में एक विशालकाय अजगर को देखा। विशालकाय अजगर को देखकर वे घबरा गए और खेत से भाग खड़े हुए। उन्होंने इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया और उसे ट्रैक्टर में डालकर हसनपुर थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने अजगर मिलने की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 20 फुट थी।