{"_id":"6a660893ada8c3901c083872","slug":"1st-cut-off-for-ba-and-bcom-at-ncweb-will-be-released-today-palwal-news-c-340-1-del1011-147605-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एनसीवेब में दाखिले के लिए आज आएगी बीए-बीकॉम की पहली कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एनसीवेब में दाखिले के लिए आज आएगी बीए-बीकॉम की पहली कटऑफ
विज्ञापन
दोनों प्रोग्राम की 15,200 सीटों के लिए मिले हैं 21,500 आवेदन
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम की पहली कटऑफ आज जारी होगी। दोनों प्रोग्राम में 15,200 सीट हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार हजार अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि इस बार 21,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहली कटऑफ के दाखिला 28 जुलाई सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। छात्र 30 जुलाई रात 11:59 तक दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। कॉलेज को पहली कटऑफ के दाखिले से जुड़ी औपचारिकताएं 31 जुलाई शाम पांच बजे तक पूरी करनी है।
फीस जमा करने के लिए छात्रों को एक अगस्त शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। दाखिले के लिए पांच कटऑफ जारी की जाएगी। सीट बचने की स्थिति में स्पेशल कटऑफ जारी होगी। उसके बाद भी सीट खाली रह जाए तो स्पेशल ड्राइव चलाकर भरा जाएगा। दाखिला प्रक्रिया 13 सितंबर को खत्म होगी।
विज्ञापन
एनसीवेब के 26 कॉलेज केंद्रों में पढ़ाई होती है। इसमें हंसराज और मिरांडा हाउस कॉलेज भी शामिल हैं। इन केंद्रों पर बीए और बीकॉम प्रोग्राम को पढ़ाया जाता है। इसकी कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयोजित होती है।
दाखिला कार्यक्रम को ऐसे समझें
27 जुलाई को पहली कटऑफ होगी जारी
तीन अगस्त को दूसरी कटऑफ होगी जारी
10 अगस्त को तीसरी कटऑफ होगी जारी
स्पेशल कटऑफ 17 अगस्त को आएगी
चौथी कटऑफ 24 अगस्त को होगी जारी
पांचवीं कटऑफ 31 अगस्त को आएगी
स्पेशल ड्राइव के दाखिला सात सितंबर से होंगे शुरू