फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गन प्वाइंट पर कार, मोबाइल व नगदी लूटी, मामला दर्ज

गन प्वाइंट पर कार, मोबाइल व नगदी लूटी, मामला दर्ज

Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर कार, मोबाइल व नगदी लूटी, मामला दर्ज
पिस्तौल का डर दिखा कार, मोबाइल व नगदी लूटी, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग स्थित गांव आल्हापुर के पास चार युवक पिस्तौल की नोंक पर एक व्यक्ति से उसकी कार, नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ओमवीर के अनुसार न्यू दियोल नगर जालंधर (पंजाब) निवासी विष्णु झा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत 3 जनवरी को अपनी कार में सवार होकर वृंदावन से दिल्ली के लिए आ रहा था। रास्ते में अलावलपुर चौक से पीड़ित ने पानी की बोतल खरीदी और आगे के लिए चल दिया। पीड़ित जब आल्हापुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक कार उसकी कार के सामने आकर रुकी। जिसमें से चार युवक उतरे और जबरन पीड़ित की कार में बैठ गए। उक्त युवकों ने पीड़ित की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और आगे की तरफ ले गए। लुटेरों ने पीड़ित से दस हजार रुपये, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी और कार लूटकर पीड़ित को ओखला स्थित सुनसान जगह पर उतारकर फरार हो गए। ब्यूरो


घर छोड़ने के बहाने दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
पलवल। घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार 45 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 12 दिसंबर को वह घर से गांव अलावलपुर में रजाई भरवाने के लिए गई थी। रजाई भरवाकर जब महिला वापस अपने घर आ रही थी तो रास्ते में उसे गांव निवासी इकबाल व सबीर बाइक लेकर मिले और उन्होंने पीड़िता से कहा कि वह उसे गांव छोड़ देंगे। दोनों युवकों के कहने पर पीड़िता उनके साथ बाइक पर सवार हो गई। उक्त युवक पीड़िता को जंगल में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची और डरी सहमी रहने लगी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसे डरी सहमी रहने का कारण पूछा तो लगभग 22 दिन बाद पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed