फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कांग्रेस की पानीपत रैली की सफलता के लिए लोगों से किया जनसंपर्क

कांग्रेस की पानीपत रैली की सफलता के लिए लोगों से किया जनसंपर्क

Sun, 30 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की पानीपत रैली की सफलता के लिए लोगों से किया जनसंपर्क
रैली की सफलता के लिए किया जनसंपर्क
विज्ञापन


पलवल। प्रदेश कांग्रेस की 30 सितंबर को पानीपत में होने वाली हल्ला बोल, पोल खोल रैली की सफलता के लिए शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने लोगों से जनसंपर्क किया तथा रैली में चलने का निमंत्रण दिया। अशोक तंवर गुट के इन नेताओं में प्रदेश सचिव नेत्रपाल अधाना, प्रदेश महासचिव राजेंद्र शर्मा, इंद्र दलाल, संतराम मेघवाल विजय चेची, मोहम्मद बिलाल शामिल थे। उक्त नेताओं ने बाद में ओमेक्स सिटी स्थित अधाना के कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि पानी की रैली एतिहासिक होगी। इस रैली के माध्यम से जहां भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी, वहीं कांग्रेस की नीतियां बताई जाएंगी।

राजेंद्र शर्मा व नेत्रपाल अधाना ने बताया कि रैली में पलवल जिले से करीब तीन हजार लोग हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर यहां के लोगों में तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर लोगों की भीड़ के साथ रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। अपने उस दुख को कांग्रेस के द्वारा दूर कराने तथा सरकार की विरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए लोग रैली में भारी संख्या में जाएंगे। उन्होंने दावा किया रैली एतिहासिक होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed