फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने पर जताया आभार

सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने पर जताया आभार

Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने पर जताया आभार

विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने पर जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन(सीटीए) ने हरियाणा सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने संबंधी अधिसूचना जारी करने तथा पीएफ से 25 फीसदी धन राशि निकालने का प्रावधान किए जाने पर शिक्षकों ने सरकार का आभार जताया। सीटीए के जिला प्रधान डॉ. राजबीर सिंह और संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुभाष शर्मा ने इसके साथ ही मांग की है कि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के स्टाफ को सरकारी कॉलेजों में समायोजित करने के अपने चुनावी वायदे को भी सरकार को शीघ्र ही पूरा करना चाहिए। अध्यापक नेताओं ने इसके साथ ही अध्यापकों के हित संबंधी सभी लंबित मांगों को अतिशीघ्र पूरा करने की भी मांग की।

पौधरोपण में न्यायिक दंडाधिकारी ने भी रोपे पौधे
पलवल। शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कंबोज के संयोजन में हुए पौधरोपण कार्यक्रम को अधिवक्ता लालसिंह और आकाश भारद्वाज की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या संध्या शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों और प्रधानाचार्या तथा अध्यापकों ने छात्रों के साथ पौधे लगाए व पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की ओर से बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए वे सेल्फी विद ट्री प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता के तहत बच्चों को पौधे वितरित किए गए और बच्चों से कहा गया कि पौधों को लगाकर एक सेल्फी विद्यालय को प्रेषित करें। प्रतियोगिता के तहत छात्रों को पौधों की पूर्ण रूप से देखभाल करनी होगी। उन्हें हफ्ते भर बाद दोबारा से सेल्फी लेनी होगी और विद्यालय को दिखानी होगी। अच्छी सेल्फी वाले बच्चों को पारितोषिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed