{"_id":"5b4b6c3e4f1c1b4b748b4ece","slug":"191531669566-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी का पलवल पहुंचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी का पलवल पहुंचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया स्वागत
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी का किया स्वागत
पलवल। नेपाल के काठमांडू में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ी मनीष का पलवल पहुंचने पर स्वागत किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने शुभकामनाएं दीं। कबड्डी खिलाड़ी मनीष कुमार पलवल के गांव लुलवाड़ी के रहने वाले है। हाल ही में नेपाल के काठमांडू में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें भारत, नेपाल, बंगलादेश, भूटान देशों ने भाग लिया। मनीष कुमार ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच 11 जुलाई को फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें भारत की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम को 6 रनों से हरा दिया। उन्होंने कहा कि भारत की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने मनीष कुमार को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आज केंद्र व हरियाणा सरकार अच्छे खिलाड़ियों को न सिर्फ बेहतर नौकरियां दे रही है, बल्कि उनके भविष्य के लिए अच्छी धनराशि इनाम स्वरूप दे रही है। सरकार खिलाड़ियों का भविष्य संवारने में लगी है। खेलों को पूरा बढ़ावा दिया जा रहा है।