फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ की बैठक

अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ की बैठक

Sun, 03 Feb 2019 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ की बैठक
अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी संग की बैठक
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन के साथ बैठक कर लंबित समस्याओं के निपटान पर चर्चा की। जिला प्रधान वेदपाल और महासचिव गीतेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारी को मांगों का पत्र भी सौंपा। पत्र में गरीब बच्चों की रुकी हुई राशि के लिए शिक्षा निदेशक और लीड बैंक को पत्र लिखने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर बंचारी व पृथला के भवनों की जांच करके समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। राज्य उपप्रधान हरीचंद वर्मा ने कहा कि अब बैठक 25 फरवरी को होगी, इसलिए छह फरवरी के धरने को स्थगित कर दिया गया है। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ से जितेंद्र तेवतिया, राजेश, अध्यापक नेता राकेश शर्मा, बलजीत शास्त्री, वीर सिंह सौरोत, सरला, नरेंद्र, थान सिंह, राजकुमार, ओमप्रकाश जाखड़, महेशचंद्र, नरेश, सुरेंद्र मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed