{"_id":"5c48af62bdec224ca3490310","slug":"181548267362-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशीराम कालोनी में एक घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंशीराम कालोनी में एक घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी में युवक के घर पर किया हमला, घायल
होडल। मामूली कहासुनी में रेलवे फाटक पार स्थित मुंशी राम कॉलोनी में करीब दर्जनों हथियारबंद लोगों ने स्थानीय निवासी ज्ञानचंद के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे मारकर एक महिला सहित तीन लोगों का गंभीर रूप से घायल कर दिया और गोलियां चलाकर मौके फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए किशन सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम मुंशी कॉलोनी में रहने वाले रवि और ज्ञानचंद के परिवार में आपस में मामूली कहासुनी हो गई। इस पर रवि ने बाहर के लड़कों को बुलाकर ज्ञानचंद के घर पर हमला कर दिया जिसमें ज्ञानचंद, अशोक, राजू और उषा को गंभीर रूप से घायल कर दिया और फायरिंग कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अभी पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जायेगा। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने मौके से आरोपियों की चार बाइक को बरामद कर लिया है।
एक परिवार के साथ चार लोगों ने की मारपीट
हथीन। गांव मठेपुर में एक परिवार के लोगों के साथ चार लोगों ने मारपीट की और घायल कर दिया। इस झगडे़ में तीन लोगों को चोटें आई हैं। घटना 12 जनवरी सुबह 11 बजे की है। लेकिन मुकदमा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार देर रात दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित मुबारिक और उसके परिवार को मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गयी। इस मामले में गांव मठेपुर के ही इस्लाम, रफीक, आदिल और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।