फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   फर्जी कागजात बना लगा दी कालेज में प्रवक्ता के पद पर नौकरी

फर्जी कागजात बना लगा दी कालेज में प्रवक्ता के पद पर नौकरी

Thu, 17 Jan 2019 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कागजात बना लगा दी कालेज में प्रवक्ता के पद पर नौकरी
फर्जी कागजात बना लगा दी कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर नौकरी
विज्ञापन

- कॉलेज समिति के प्रधान, प्राचार्य और प्रवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
- गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज का मामला, आरटीआई में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान और प्राचार्य सहित एक प्रवक्ता के खिलाफ कैंप थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला कॉलेज के पूर्व सहायक प्रोफेसर सुरेश चंद शर्मा के बयान पर दर्ज किया गया है।

पुलिस में दी शिकायत में प्रोफेसर सुरेश चंद शर्मा ने कहा है कि कॉलेज प्रबंधन समिति का पंजीकरण फर्जी दस्तावेज बनाकर किया गया है तथा उसका दुरुपयोग कर समिति के प्रधान महेंद्र कालड़ा व प्राचार्य डा. एमके अरोड़ा ने प्रवक्ता के पद पर नौकरी देते समय डा. शबीर हुसैन से मिलीभगत कर उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी लगा दिए तथा पिछले कई सालों से उसे गलत तरीके से विश्वविद्यालय से वेतन दिलवाया जा रहा है। जो कि गैरकानूनी है। आरोप है कि डा. शबीर हुसैन को नौकरी पर रखते समय जो एनसीसी, एनएसएस व खेल संबंधी कागजात लगाए हैं, वे फर्जी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि फर्जी कागजात की जानकारी आरटीआई से मांगी गई सूचना के आधार पर हुआ। जिसमें डा. शबीर के जो प्रमाण पत्र हैं, वे किसी और व्यक्ति के नाम पर हैं, जबकि तीनों आरोपियों ने मिलकर उन्हें डा. शबीर के नाम पर बना दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी नियमों के तहत जो कार्रवाई होगी, की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed