{"_id":"5b6d9b004f1c1b9e3e8b657f","slug":"181533909760-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सुरक्षा के इंतजाम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सुरक्षा के इंतजाम शुरू
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सुरक्षा के इंतजाम शुरू
-डीएसपी ने दिए यूपी, मेवात से लगती सीमाओं पर वाहनों की जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। होटलों, धर्मशालाओं में ठहरने वालों की पहचान की जा रही है। वहीं दिल्ली और आगरा की तरफ जाने-आने वाली ट्रेनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को उपमंडल में थाना व चौकी के पुलिस अधिकारियों की डीएसपी कार्यालय में एक बैठक हुई ।
डीएसपी मौजीराम ने थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि होडल उपमंडल का क्षेत्र यूपी ,राजस्थान और मेवात से बिल्कुल सटा हुआ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश और मेवात से लगती सीमाओं परनाकाबंदी ,चेकिंग अभियान शुरू करें। पुलिस की खुफिया एजेंसी को शहर के आसपास आकर ठहरने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित के निर्देश दिए गए हैं । डीएसपी के आदेश मिलने के बाद थाना पुलिस की एक टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। शहर और आसपास में बने तमाम होटलों के अलावा धर्मशालाओं का रिकार्ड भी चेक किया। वहां पर ठहरे लोगों की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस के मुताबिक इस दौरान कोई संदिग्ध शख्स नहीं मिला। जितने लोग होटलों में ठहरे थे, उन सभी का रिकॉर्ड दुरुस्त मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले इस तरह का अभियान हर बार चलाया जाता है।
खंगाली जा रही ट्रेन
राजकीय रेलवे पुलिस की तरफ से भी ट्रेन को खंगाला जा रहा है। खासकर दूर-दराज से आने वाली ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ चल रही है और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है। जीआरपी चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि यदि कोई भी संदिग्ध शख्स और लावारिस वस्तु दिखे तो तुरन्त पुलिस को सूचना दें या 100 नम्बर पर कॉल करे ।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर की सीमाओं पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई है ।14 अगस्त से सीमाओं को सील कर दिया जायेगा।
-कर्मवीर खटाना, होडल थाना प्रभारी