फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कुल्हाड़ी और फरसा मारकर बेटे के सामने किसान की हत्या

कुल्हाड़ी और फरसा मारकर बेटे के सामने किसान की हत्या

Sat, 23 Mar 2019 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी और फरसा मारकर बेटे के सामने किसान की हत्या
कुल्हाड़ी और फरसा मारकर बेटे के सामने किसान की हत्या
विज्ञापन

- गांव रजपुरा में रंजिशन करीब आधा दर्जन लोगों ने कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव रजपुरा में खेतों पर काम कर रहे एक किसान को करीब आधा दर्जन लोगों ने कुल्हाड़ी, फरसा और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के बेटे ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव रजपुरा निवासी किसान दौजीराम शनिवार की सुबह करीब नौ बजे खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान किसान का बेटा खाना देने के लिए खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग उसके पिता को मार रहे हैं। वह कुल्हाड़ी, लोहे का फरसा और अन्य तेजधार हथियारों से चोर मार रहे हैं। जब आरोपियों ने अपनी ओर आते हुए किसान के बेटे को देखा तो वह मौके से भाग गए। इसके बाद मृतक के बेटे से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खून से लथपथ किसान को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही दौजीराम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में ले आई। सदर थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के पुत्र अनिल के बयान पर गांव रजपुरा के ही जीतू पुत्र रामानंद, नंदा उर्फ बिजेंद्र पुत्र लिक्खी, सतवीर, अमरजीत, योगेश, जुगन, मुकेश, राकेश, पूर्व सरपंच दौजीराम, रामानंद, लेखराम व नरवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला रंजिश का है। जिस पक्ष पर आरोप लगाया गया है कि उनसे पीड़ित पक्ष का पहले से झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed