फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद कराने के सरकार के निर्णय पर बिफरे विपक्षी

10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद कराने के सरकार के निर्णय पर बिफरे विपक्षी

Sat, 08 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद कराने के सरकार के निर्णय पर बिफरे विपक्षी
10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद कराने पर बिफरे विपक्षी
विज्ञापन

-कांग्रेस, इनेलो व दुष्यंत समर्थक पूर्व मंत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एनसीआर में प्रदूषण पर रोकथाम के लिए कृषि कार्यों में उपयोग किए जाने वाले 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को भी सड़कों से हटाने के सरकार के फैसले का किसानों व राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसके खिलाफ आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। इस निर्णय को नेताओं व किसानों ने काला कानून करार देते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया है।
कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल का कहना है कि भाजपा सरकार का 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने का निर्णय पूरी तरह किसान विरोधी है। यह किसानों के प्रति भाजपा सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। केंद्र सरकार अपने इस काले कानून को तुरंत वापस ले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने से पहले सोचना चाहिए कि किसान बैंकों से कर्ज लेकर 20-30 सालों तक खेती करता है तब भी वह बैंक का लोन भर पाने में असमर्थ रहता है। किसानों के पास खेती के अलावा आमदनी का कोई अन्य जरिया भी नहीं होता। ऐसे में वह अपने बच्चों का पालन-पोषण करे या हर 10 साल बाद ट्रैक्टर खरीदता रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेस इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

क्यों लगाई सरकार ने पाबंदी
एनसीआर में लगातार बढ़े रहे वायुू प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सरकार ने 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल चलित वाहनों पर बैन लगा दिया है। डीजल वाहनों में ट्रैक्टर को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सरकार ने अचानक 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद कराने का निर्णय लेकर साबित कर दिया है कि वह किसान विरोधी है। किसान आज अपना व अपने परिवार का ठीक से पालन-पोषण नहीं कर पा रहा है और सरकार पुराने ट्रैक्टरों को बंद करा उन्हें नया ट्रैक्टर खरीदने का फरमान जारी कर रही है। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ इनेलो आंदोलन करेगी।
केहर सिंह रावत, हथीन से इनेलो विधायक
------------
सरकार को यह निर्णय को वापस लेना चाहिए, अन्यथा दुष्यत चौटाला के नेतृत्व में किसान आंदोलन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में किसानों को एकजुट कर भाजपा सरकार की पोल खोल दी जाएगी। किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा सरकार की किसान विरोधी होने के तथ्य आए दिन सामने आ रहे हैं।
पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व मंत्री
-----------
हरियाणा में भी भाजपा की उलटी गिनती शुरू : सुरजेवाला
-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को बताया किसान विरोधी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी व केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सबसे बड़ा किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में सिवाय झूठ व जुमलों के दोनों ही सरकारों ने आज तक कोई काम नहीं किया है। आज पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को उनकी बिल्कुल भी परवाह नहीं। वे शनिवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव छपरौला में जन आक्रोश जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सुरजेवाला ने कहा कि अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हाल ही में राजस्थान सहित पांच प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा ने फिर से राम मंदिर निर्माण का जिन्न बाहर निकाल दिया है। देश की जनता को जातपात व धर्म के नाम पर लड़ाने के सिवा भाजपा ने आज तक कुछ नहीं किया है।
सरजेवाला ने कहा कि सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को उनकी फसल की लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा देने की घोषणाएं करते थे, लेकिन आज साढ़े चार साल के शासन में किसानों को मुनाफा तो दूर लागत भी नहीं मिल रही है। भाजपा देश की पहली किसान विरोधी सरकार है, जिसने कृषि पर भी टैक्स लगा दिया। त

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरि चंद्र तेवतिया, सुमित्रा चौहान, पूर्व मंत्री सुल्तान जंडौला, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, भूपेंद्र फौगाट, सतबीर पहलवान, संजय छौक्कर, ईश्वर नैन, वीरेंद्र जागलान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed