फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों पर किया तलवार से हमला

डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों पर किया तलवार से हमला

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों पर किया तलवार से हमला
डीजे पर नाचने के लिए हुआ विवाद, दो भाइयों पर किया तलवार से हमला
विज्ञापन

पलवल। बारात में डीजे पर नाचने के लिए कुछ लोगों ने दो भाइयों पर लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद व छह-सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार गांव शाहपुरा निवासी कन्हैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके चचेरे भाई मोनू की बारात 18 जनवरी को गांव पृथला में आई थी। बारात में डीजे पर नाचने के लिए गांव निवासी जितेंद्र व कृष्ण ने पीड़ित के भाई सोनू को जबरन खींच लिया। इसी बात पर सोनू की जितेंद्र व कृष्ण से कहासुनी हो गई। इसी की रंजिश रखते हुए जितेंद्र व कृष्ण ने अपने छह-सात अन्य साथियों को बुला लिया। जिन्होंने मिलकर पीड़ित व उसके भाई सोनू पर लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया।

एटीएम से 24000 रुपये
पलवल। एटीएम को हैंग करके एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पांच माह बाद पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ईश्वर के अनुसार पलवल के मोहन नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 9 सितंबर 2018 को वह पलवल स्थित एटीएम से रुपये निकाल रहा था तो मशीन से रुपये नहीं निकले और खाली रसीद प्राप्त हुई। अगले दिन पीड़ित जब पासबुक लेकर बैंक में रुपये निकालने गया तो पता चला कि उसके खाते से 9 सितंबर को एटीएम द्वारा 24 हजार रुपये निकल चुके हैं।
विज्ञापन


महिला की दुकान में तोड़फोड़ कर लगाई आग
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव बामनीखेड़ा में मां-बेटा सहित 10-12 लोगों ने एक महिला की दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। तोड़फोड़ और आगजनी के बाद करीब 2700 रुपये भी लूट ले गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद सहित 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार पलवल के गांव बामनीखेड़ा निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बस स्टेंड पर उसकी दुकान थी। गत 17 जनवरी को रात के करीब 2 बजे सन्नी ने अपनी मां भुल्लो और करीब 10-12 अन्य लोगों के साथ दुकान की दीवार को तोड़ दिया और दुकान में आग लगा दी। दुकान में रखे 2700 रुपये लूट ले गए और सुबह होने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed