फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   स्वाइन फ्लू की जांच के लिए ली गई रक्त पट्टिकाओं में दो केस मिले संवेदनशीन

स्वाइन फ्लू की जांच के लिए ली गई रक्त पट्टिकाओं में दो केस मिले संवेदनशीन

Wed, 23 Jan 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए ली गई रक्त पट्टिकाओं में दो केस मिले संवेदनशीन
स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी
विज्ञापन

- जागरूकता अभियान के दौरान रक्त पट्टिकाओं को जांच के लिए भेजा उपमंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा उससे बचाव के उपाय बताने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को होडल में दो संदिग्ध मामले पाए गए हैं। सर्वे टीम द्वारा इन दो संभावित मामलों के मिलने के बाद उनके रक्त की पट्टिकाओं को तुरंत ही जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होडल भेजा गया। विभाग में भी हड़कंप मच गया है। विभाग ने तुरंत ही होडल उपमंडल में टीमों को लगाकर लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनवानी शुरू कर दी है।
फरीदाबाद में पिछले दिनों स्वाइन फ्लू के संभावित मामलों के मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने पलवल जिले में जागरूकता अभियान शुरू किया था। इसके तहत होडल उपमंडल के गांवों में विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा सर्वे किया गया तथा 372 घरों में जाकर लोगों से बात कर स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी गई। विभाग की टीम द्वारा सौंदहद, बंचारी, गौड़ोता, मर्रोली, बांसवां में सर्वे करने के बाद 14 रक्त पट्टिकाएं लोगों की बनाई। जब रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं तो उनमें ही दो केस स्वाइन फ्लू के संभावित मिले। जिसे देखते ही टीम ने तुरंत उन्हें होडल सामुदायिक केंद्र भेजने के बाद विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के बारे में लोगों को जागरूक करने के मद्देनजर मंगलवार को होडल के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्र, गांव सौंदहद, बंचारी, गौडोता, मर्रोली व बांसवा में स्वाइन फ्लू के बारे में सर्वे किया गया। इस अवसर पर 28 समूह बैठक की गईं। जिसमें बुजुर्गों, युवाओं तथा आशा वर्करों ने भाग लिया। इस दौरान लगभग 14 रक्त पट्टीकाएं बनाई गई, जिनमें से दो केस संवेदनशील पाए गए हैं। इन केसों की गहनता से जांच कराई जा रही है तथा वहां उस क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश कुमार, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद जुबेर, संदीप, सुमित, दलवीर तथा सुखदेव अत्री ने लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण व उनके बचाव के उपाय बताने शुरू कर दिए हैं। - डा. विपिन कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed