फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नए पुलिस कप्तान ने संभाला कार्यसभार

नए पुलिस कप्तान ने संभाला कार्यसभार

Tue, 20 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
नए पुलिस कप्तान ने संभाला कार्यसभार
नए पुलिस कप्तान ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

-आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाना होगा चुनौती
पलवल। जिले के नए पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें यहां वसीम अकरम के स्थान पर भेजा गया है। पुलिस कप्तान वसीम अकरम को कैथल लगाया गया है। नए पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने कार्यभार दोपहर बाद संभालने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने जिले के सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों से मुलाकात कर जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस कप्तान विनोद कौशिक ने मंगलवार को जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने, शिकायतकर्ताओं से ढंग से पेश आने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस कप्तान ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए तथा जो बड़े अपराध जैसे हत्याओं के मामले दर्ज हैं, उनमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यातायात प्रभारी को भी जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed