फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   spirit of India will play, will win was visible on street

Palwal News: शहर की सड़कों पर दिखा खेलेगा भारत, जीतेगा भारत का जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
spirit of India will play, will win was visible on street
हुड्डा सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर से हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार को पलवल की सड़कों पर खेल एवं फिटनेस का जोश नजर आया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर पलवल साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइक्लोथॉन का शुभारंभ हुड्डा सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर से हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया। साइकिल यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यात्रा का समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन

खेल से नेतृत्व क्षमता होती है विकसित

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल एवं नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान और खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एसडीएम हथीन हरिराम, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed