फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'Danger' signs to be put up outside dilapidated school

Palwal News: जर्जर स्कूल भवनों के बाहर लगेगा खतरा का बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
'Danger' signs to be put up outside dilapidated school
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मेवात दौरे के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


भवन या अन्य हिस्से जर्जर होने पर बच्चों की पहुंच पूरी तरह रोकने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग अब और सख्ती बरतेगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मेवात दौरे के दौरान प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के साथ-साथ जर्जर भवनों और असुरक्षित स्थानों को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों में शौचालय, स्कूल भवन या उसका कोई हिस्सा कंडम अथवा जर्जर हालत में है, वहां बड़े और स्पष्ट बोर्ड लगाकर खतरा अंकित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे स्थानों पर कोई बच्चा न पहुंच सके। जरूरत पड़ने पर जर्जर हिस्से की ओर जाने वाले रास्ते को भी बंद किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि केवल बोर्ड लगाने तक जिम्मेदारी सीमित न रहे, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी भी की जाए। स्कूल परिसर में किसी भी संभावित खतरे को नजरअंदाज न किया जाए और समस्या सामने आते ही संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल देना सरकार की प्राथमिकता है। स्कूलों में पीने के पानी, शौचालय, बिजली, भवन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित जांच होनी चाहिए। जहां कमी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed