फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   व्यक्ति विशेष को न लगाए नारे, इनेलो-बसपा की सरकार बनाने की लड़े लड़ाईं:अभय

व्यक्ति विशेष को न लगाए नारे, इनेलो-बसपा की सरकार बनाने की लड़े लड़ाईं:अभय

Sun, 28 Oct 2018 06:21 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति विशेष को न लगाए नारे, इनेलो-बसपा की सरकार बनाने की लड़े लड़ाईं:अभय
36 बिरादरियों को बांटने का काम कर रही है भाजपा: चौटाला
विज्ञापन

- कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज व्यक्ति विशेष के नारे लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि भाजपा को सत्ता से बाहर कर केंद्र में मायावती के नेतृत्व में तथा हरियाणा में इनेलो की सरकार बनाने को जुटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के सपनों के हरियाणा को देश के मानचित्र के शिखर पर लाने के लिए इनेलो के संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। चौटाला शनिवार को इनेलो के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय आ चुका है, कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाए। एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए 21 महीनेे से संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में आज हर वर्ग दुखी है। चार साल में प्रदेश की 36 बिरादरियों को जातपात के नाम पर बांट कर रख दिया है। कहीं कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं तो कहीं मजदूर व किसान आंदोलन की राह पर है। चौटाला ने कहा कि अब प्रदेश के लोग इनेलो की तरफ देख रहे हैं। आने वाले समय में न भाजपा नजर आएगी और न ही कांग्रेस। इनेलो की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद किसान, मजदूर व अन्य सभी वर्गों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोपी चंद गहलोत, विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी व जगदीश नायर, जिला फरीदाबाद के इनेलो अध्यक्ष देवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे। सम्मलन में इनेलो की पलवल से टिकट पाने वाले नेताओं में अभय चौटाला के समक्ष भीड़ के माध्यम से ताकत दिखाने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed