{"_id":"5b5c8a584f1c1b07788b67ab","slug":"161532791384-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के मामलों में लगातार हो रही है वृद्धि, आए दिन मिल रहे मलेरिया के केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के मामलों में लगातार हो रही है वृद्धि, आए दिन मिल रहे मलेरिया के केस
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
विभाग के तमाम प्रयासों के बाद बढ़ मलेरिया का प्रकोप
-अब लीखी, फाट नगर व लालगढ़ में मिले मलेरिया के केस
-अस्पतालों में भी बढ़ रही मरीजों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में मलेरिया के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के काफी प्रयासों के बावजूद मलेरिया के मामलों में कमी नहीं आ रही है। विभाग द्वारा जिले के गांवों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत हर दिन किसी न किसी गांव में मलेरिया के मामले में पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया के लगातार मिल रहे मामलों में कमी लाने का पूरा प्रयास कर रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी कहीं न कहीं मलेरिया का केस पाया जा रहा है। नागरिक अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
पिछले दिनों जिले में पलवल, होडल और हथीन में एक ही दिन में 105 मलेरिया से पीड़ित केस मिले थे। उसके बाद विभाग ने तुरंत ही जागरूकता अभियान शुरू कर दिया था। जहां-जहां मलेरिया के केस पाए गए थे, वहां विभाग ने घरों में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराना शुरू कर दिया था। साथ ही लोगों को घरों में कूलरों व टंकियों की सफाई कर ज्यादा दिन तक पानी न ठहरने देने के लिए जागरूक भी किया था। इतना ही नहीं नालियों में विभाग द्वारा गंबुजिया मछली भी छुड़वाई थी। उसके बाद भी जिले में लगातार मलेरिया के केस मिल रहे हैं।
लार्वा खोजने के लिए लगाए हैं अलग से कर्मचारी
विभाग द्वारा जिले में मलेरिया के लार्वा की पहचान करने के लिए विभाग द्वारा अलग से पांच युवकों को तैनात किया गया है। उन युवकों को विभाग द्वारा प्रति दिन के हिसाब से मानदेय भी दे रहा है। इसके साथ ही जगह-जगह गंबुजिया मछली छोड़ी जा रही है, ताकि मलेरिया का लार्वा न फैले।
विज्ञापन
फॉगिंग भी कराई जा रही है।
जिले के गांवों में मलेरिया विभाग द्वारा फॉगिंग भी कराई जा रही है। साथ ही गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा घरों के अंदर भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जहां मलेरिया का लार्वा पाया जा रहा है विभाग द्वारा वहां घरों के मालिकों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
अब मिले तीन गांवों में मलेरिया के केस
अब जिले के गांव लिखी, लालगढ़ व फाटनगर में मलेरिया के केस पाए गए हैं। इन केसों के पास जाने पर बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद जुबेर व स्वास्थ्य निरीक्षक अश्वनी कुमार की टीम ने मच्छर मार दवा का छिड़काव किया तथा पानी के स्टोरेज जैसे कूलर, फ्रिज, पानी की टंकी में लार्वा चैक किया।
जिला सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा का कहना है कि आए दिन मलेरिया के केस मिलने पर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि गांवों में घरों के अंदर मच्छर मार दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही फॉगिंग कराई जा रही है।