फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हाईवा चोरी

हाईवा चोरी

Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
हाईवा चोरी

विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। हरियाणा सरकार द्वारा अलवर में मॉब लिंचिंग में मारे गए कथित गौ तस्कर को पांच लाख रुपये की मदद देने के विरोध में गौ रक्षा दल जिला पलवल और हिंदू संगठनों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी उपमंडल अधिकारी नागरिक के कार्यालय में सौंपा।
गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार शायद भूल गई है कि मेवात में गो हत्या और गो तस्करी का यह नया मामला नहीं है बल्कि प्रतिदिन हजारों गोवंश को सुबह होते ही मौत के घाट उतार दिया जाता है और हरियाणा सरकार ने गो तस्कर के परिवारजनों को सहायता राशि प्रदान करके उन्हें महिमामंडित करने का प्रयास किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी के नेता गो रक्षा के लिए बडे़-बडे़ वादे और दावे कर रहे थे, सत्ता में आते ही तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। इस दौरान भारतभूषण, श्रीराम युवा संगठन के अध्यक्ष अनिल कौशिक, गौ रक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष सतवीर सिंह रावत, जितेंद्र शर्मा, रवि पुजारी, राजकिरण धनखड़, हरकेश यादव, ललित शर्मा, दीपक स्वामिया एवं टीकाराम सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


हाईवा चोरी, मामला दर्ज
हथीन। समीपवर्ती गांव रूपड़ाका से एक हाईवा गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी मालिक अकबर के बयान पर बहीन थाना पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बहीन रामदयाल ने बताया कि अकबर का हाईवा वाहन 20 जुलाई की रात को रूपडाका गांव से चोरी हुआ है। मुकदमा दर्ज करके तलाश तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed