फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   होडल में युवक ने जहर खा की आत्महत्या

होडल में युवक ने जहर खा की आत्महत्या

Tue, 24 Jul 2018 07:20 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
होडल में युवक ने जहर खा की आत्महत्या
होडल में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

-मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो। होडल शहर के अंधुआ पट्टी निवासी एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर उसके पति को दुखी करने का आरोप लगाया है। इसी मामले में मृतक के साले के साथ कुछ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। जिससे उसे घायल हालत में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने फिलहाल मृतक के मामले में 174 की कार्रवाई की है और मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी मौजीराम ने बताया कि होडल अंधुआ पट्टी निवासी जसवीर की गांव मानपुर में ससुराल है। बीती रात उसने अपने घर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप उसकी ससुराल वालों पर लगाया है। इसी बात को लेकर होडल थाना में मंगलवार को दोनों गांवों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मृतक की पत्नी गीता को भी बुलवाया गया। गीता को लेने के लिए उसका भाई प्रताप जा रहा था कि रास्ते में उस पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया और तेजधार हथियारों से जमकर मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उस समय पंचायत कोई फैसला नहीं कर पाई। इस मामले में मृतक की पत्नी गीता ने आरोप लगाया है कि उसके पति को उसके परिजन काफी दुखी करते थे जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। जबकि मृतक युवक के परिवार वाले गीता के भाई व पिता पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं । फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करते हुए शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed