{"_id":"600ef11d8ebc3e333c452726","slug":"1517-vaccine-given-to-health-workers-palwal-news-noi561945156","type":"story","status":"publish","title_hn":"1517 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1517 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
पलवल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को पलवल जिले में कोविड महा टीकाकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 25 केंद्रों पर 1517 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। टीके के बाद सभी को डॉक्टरों की देखरेख में करीब 20 मिनट तक रखा गया। उसके बाद घरों को भेेजा गया।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के मार्ग दर्शन में यह अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे ही स्वास्थ्यकर्मियों की टीम वैक्सीन की डोज लेकर पहुंच गई। सुबह 10 बजे टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के आते ही टीकाकरण शुरू कर दिया गया व हर केंद्र पर एक-एक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। उसके बाद उन्हें 10 से 20 मिनट तक वहां बनाए हुए विश्राम कक्ष में बैठाया गया। उसके बाद ही उन्हें घर भेेजा गया।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 1500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम पांच बजे तक 1517 कर्मियों को टीका लगाया गया। सभी कर्मचारी टीका लगने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। टीकाकरण कोरोना से बचाने का काम करेगा। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। पहले टीका इसीलिए स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जा रहा है, ताकि आम लोग इससे डरें नहीं। पलवल जिला कोरोना टीका लगाने के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल, हथीन, होडल उपमंडल नागरिक अस्पताल, सौंदहद सामुदायिक केंद्र, दूधौला, अलावलपुर, अमरपुर, कोट, उटावड, नांगल जाट, कलसाड़ा, छांयसा हथीन, पलवल सल्लागढ़ पीएचसी, पलवल कृष्णा कालोनी पीएचसी, हसनपुर पीएचसी, गोयल नर्सिंग होम पलवल, मलिक नर्सिंग होम पलवल, सत्य साईं अस्पताल पलवल के अलावा निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण किया गया।