फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बच्ची घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बच्ची घायल

Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बच्ची घायल
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौत, बच्ची घायल
विज्ञापन

- अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमार्ग पर गांव बंचारी के पास हुआ हादसा
- पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। राजमार्ग पर बल्लभगढ़ से होडल की तरफ जा रही बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद बाइक सवार पति-पत्नी के शवों के टुकडे़ काफी दूर तक पडे़ मिले। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर के अंधियारी गांव निवासी रंजीत अपनी पत्नी बबली के साथ बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ से होडल की तरफ जा रहे थे। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त बाइक के पीछे झूला बंधा हुआ था जिस पर छोटी बच्ची सुनैना बैठी हुई थी। जब बाइक सवार गांव बंचारी के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मुंडकटी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि होडल में होने वाले सती के मेले में झूला चलाने के लिए बाइक सवार रंजीत अपनी पत्नी और बच्ची के साथ होडल जा रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के परिजन दीपक निवासी गांव गढी हाथरस की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो लोग घायल
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के परिजनों की शिकायतों पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता पोपसिंह के अनुसार पलवल के राजीव नगर निवासी हंसराज ने कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 15 जनवरी को उसके पिता रणजीत किठवाड़ी चौक पर खड़े थे। उसी समय तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में पीड़ित के पिता घायल हो गए। इसी प्रकार गांव धतीर निवासी जितेंद्र ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई रनपाल किसी काम से गांव घुघेरा गया हुआ था। वहीं स्थित मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से बाइक सहित फरार हो गया। हादसे में रनपाल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed