{"_id":"5bfd7eebbdec22418a6acf30","slug":"151543339755-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 हजार की कुश्ती शमशाद ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 हजार की कुश्ती शमशाद ने जीती
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
61 हजार की कुश्ती शमशाद ने जीती
हथीन। बालौत पाल द्वारा गांव बूराका में आयोजित दंगल में 61 हजार की कुश्ती शमशाद पहलवान ने आरपीएफ दिल्ली के पहलवान आसिफ को चित करके जीत ली। दोनों के बीच दस मिनट तक जोर आजमाइश हुई। आखिरकार शमशाद ने बाजी मार ली। इसी प्रकार 31 हजार की कुश्ती में तारीफ पहलवान ने हनुमान अखाडा के विकास को पराजित किया। इससे पूर्व दंगल के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव ईसराइल चौधरी ने मुख्य कुश्तियों के पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्तियां शुरू कराईं। इस मौके पर गांव बूराका के सरपंच शेर मोहम्मद, जिला परिषद पूर्व चेयरपर्सन अकबरी के पति हाजी इशाक, कैराका के सरपंच फारूख, सरदार खां मलाई, अम्मी खां मैनेजर, जुहूर पचानका, नगरपालिका चेयरमैन सुमित राजपूत, सिराज खां, अशोक तंवर, मुकेश शर्मा, जाकिर ठेकेदार मौजूद रहे। दंगल में चंद्रभान, राहिल पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई।