फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दुकानदार पर हमला कर दी जान से मारने की धमकी

दुकानदार पर हमला कर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 19 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार पर हमला कर दी जान से मारने की धमकी
दुकानदार पर हमला कर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव मीसा में कपड़े की दुकान करने वाले एक व्यक्ति पर ईंट से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गांव मीसा निवासी बिजेंद्र गांव में ही कपड़ों की दुकान करता है। प्रतिदिन की तरह गत 13 नवंबर को बिजेंद्र अपनी दुकान पर था। उसी दौरान गांव निवासी राजू आया और गाली गलौच करने लगा। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो राजू ने ईंट से बिजेंद्र पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

व्यक्ति पर फरसा और लाठी-डंडा से हमला
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के घर जाकर फरसा और लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। हालांकि पीड़ित को कहीं चोट नहीं आई हैं।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गांव दुर्गापुर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 18 नवंबर को वह ट्रैक्टर से घर आ रहा था। रास्ते में गांव निवासी अमरदीप की स्कूटी खड़ी हुई थी। पीड़ित ने जब अमरदीप से स्कूटी हटाने को कहा तो उसने स्कूटी हटाने से मना कर दिया और झगड़े पर उतारू हो गया। पीड़ित वहां से बचकर ट्रैक्टर को लेकर घर आ गया। इसी बात की रंजिश रखते हुए अमरदीप अपने साथी अमित, वीर सिंह, संदीप, विकास, ललित, हरजीवन व दिनेश के साथ मिलकर पीड़ित के घर पहुंचा। जाते ही उक्त लोगों ने पीड़ित पर फरसा और लाठी से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी के आरोप में पिता-पुत्र पर मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिता-पुत्र द्वारा एक व्यक्ति से रुपयों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी प्रीतम कुमार ने बताया कि गांव अतरचटा निवासी शिवदत्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि करीब सात साल पहले उसके जीजा गांव आमरू निवासी जयपाल और भांजे नवीन ने उससे एक लाख पचास हजार रुपये किसी काम से कुछ समय के लिए उधार लिए थे। लेकिन तय समय के अनुसार वापस नहीं लौटाए। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी पिता-पुत्र उसे गुमराह करते रहे। इससे परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।


हथियार दिखाकर ज्वैलर्स से लूट
पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर लुटेरों ने हथियार दिखाकर एक ज्वैलर्स से पर्स, चैन, अंगूठी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरद्वारी लाल ने बताया कि हुडा सेक्टर-दो निवासी राहुल गोयल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह ज्वैलर्स का काम करता है। गत 17 नवंबर को वह अपने घर पर मौजूद था। रात के करीब 9 बजे तीन अज्ञात युवक घर में घुस आए और कनपटी पर पिस्टल लगाकर पीड़ित से सोने की चैन, अंगूठी व पर्स को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में करीब 20 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed