फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accusation of assaulting in-laws and throwing them out of the house.

Palwal News: सास-ससुर से मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accusation of assaulting in-laws and throwing them out of the house.
बुजुर्ग दंपती ने एसडीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन

होडल। गुधराना गांव में बुजुर्ग सास-ससुर के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित बुजुर्ग महिला भगवानी पत्नी सुक्कन लाल अपने पति के साथ शिकायत लेकर होडल एसडीएम बलीना के पास पहुंचीं और रहने के लिए घर उपलब्ध कराने तथा न्याय की गुहार लगाई।

भगवानी ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। आरोप है कि छोटे बेटे छज्जन कुमार की पत्नी ने अपने पति छज्जन व उसके साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। जब उनका पोता उन्हें बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


भगवानी का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू ने उससे बैंक की कॉपी, जमीन के कागजात, सोने के सामान, हाथ की चूड़ियां, मंगलसूत्र, करीब तीन पाव चांदी तथा 35 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे और उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि पुत्रवधू ने दोबारा घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने एसडीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए। मामले में बुजुर्ग दंपती ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा एवं रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। होडल एसडीएम बलीना राणा ने बुजुर्ग दंपती को घर से बेघर करने पर जांच के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed