फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three thousand students from across the state will receive special training.

Palwal News: प्रदेशभर के तीन हजार विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three thousand students from across the state will receive special training.
एआई, कम्युनिकेशन और इंटरव्यू स्किल्स के सिखाए जाएंगे गुर
विज्ञापन



श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और इंफोसिस एथनस के बीच करार


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) और इंफोसिस एथनस के बीच सोमवार को विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के फाइनल ईयर के करीब तीन हजार विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की मौजूदगी में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इंफोसिस एथनस के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित शहारे के साथ समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। इस पहल के लिए कुलगुरु ने इंफोसिस एथनस के सीनियर मैनेजर सिरिल फिलिप और मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग की संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता को बधाई दी।
विज्ञापन


कुलगुरु ने बताया कि प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स और इंटरव्यू स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिन में कुल 18 घंटे का यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा। संबंधित संस्थानों की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के बाद रोजगार के लिए आवश्यक बुनियादी कौशल से वंचित न रहने देना है। प्रशिक्षण विद्यार्थियों को जॉब के लिए तैयार करने में मददगार साबित होगा। संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के तीन हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर जॉब रेडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण का पूरा खर्च इंफोसिस की सीएसआर गतिविधियों के तहत वहन किया जाएगा।


कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने साझेदारी के लिए इंफोसिस एथनस के अधिकारियों का आभार जताते हुए योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। इस अवसर पर चंचल भारद्वाज, डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, प्रोफेसर ऊषा बतरा, प्राचार्य सतेंद्र कुमार और सचिन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed