{"_id":"5b6c46b14f1c1ba23e8b6056","slug":"151533822641-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों व केसों को जल्द निपटाएं सभी बैंक: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों व केसों को जल्द निपटाएं सभी बैंक: उपायुक्त
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त बैंक संबंधी शिकायतों को जल्द निपटाने के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को जिला समन्वयक समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरएसी) की बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिए कि बैंक प्रबंधन अपने-अपने बैंकों से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों एवं केसों को जल्द से जल्द खत्म करें। हथीन खंड को बैंकर्स द्वारा अधिक से अधिक विकास प्रदान किए जाने के बारे में कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बैंक के अधिकारियों व जिला के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। इसके प्रयोग से गंदगी फैलती है तथा पर्यावरण भी प्रदूषित होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि वे सभी अपने निवास स्थान, कार्यस्थल तथा शमशान एवं मुक्तिधाम में पौधरोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने में अपनी भूमिका निभाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बीबी बंसल ने बताया कि जिले ने तिमाही में 102 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ओबीसीआरसेटी, एनयूएलएम, केवीआईबी आदि संबंधी जिला स्तर पर बैंकों द्वारा किए जा रहे कृषि एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। आरबीआई की एजीएम विभा गुप्ता ने उपस्थिति को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर रैंडमली चेकिंग भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 10 रुपये के सिक्के को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बनाया गया है और इसके प्रचलन के लिए सभी नागरिकों को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मैसेज भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कोई दुकानदार या अन्य नागरिक 10 रुपये के सिक्के को लेने से इंकार करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नाबार्ड के डीडीएम सुबोध कुमार ने बैठक में मौजूद बैंक अधिकारियों को कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बीबी बंसल, ओबीसी आरसेटी के निदेशक रोहताश सिंह यादव, भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ की एजीएम विभा गुप्ता, नाबार्ड के डीडीएम सुबोध कुमार, डीसीओ बीएस चौहान, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पलवल एवं जिला के समस्त बैंकों के डीसीओज तथा जिला के अधिकारियों ने भाग लिया।