फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   समाजसेवी संस्थाओं ने पालीथिन के खिलाफ निकाली रैली

समाजसेवी संस्थाओं ने पालीथिन के खिलाफ निकाली रैली

Sat, 21 Jul 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी संस्थाओं ने पालीथिन के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
सामाजिक संस्थाओं ने पॉलिथीन के विरोध में निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा द्वारा शुरू किए गए अभियान में अब आम लोग भी जुड़ने लगे हैं। समाजसेवी संस्थाओं ने तो उपायुक्त के इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों को जागरूक करना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर की समाजसेवी संस्थाओं ने मिलकर शहर में पॉलिथीन के विरोध में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

रैली में रोटरी क्लब सिटी, लायंस क्लब डायमंड, लायंस क्लब सिटी हार्ट, क्लीन एंड ग्रीन संस्था, प्रेम घर आश्रम, रेडक्रास सोसायटी व मानव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संस्थाओं द्वारा निकाली गई रैली में जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा, एसडीएम जितेंद्र व तहसीलदार भी पहुंचे। उन्होंने संस्थाओं द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ शुरू की गई मुहीम में जुड़ने की सराहना की। इन संस्थाओं के पदाधिकारी मीनार गेट के पास स्थित डाकखाने पर एकत्रित हुए। वहां से हाथों में बैनर लेकर लोगों को पॉलिथीन के खिलाफ जागरूक करते हुए पैदल यात्रा निकाली। शहर में पुराने जीटी रोड से होते हुए रैली निकाल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लोगों से कहा कि अब बंद करो पॉलिथीन, शहर का पर्यावरण शुद्ध करो। पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े व जूट के थैलों को अपनाएं। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, नमीता तायल, डा.शिवकुमार गुप्ता, डा.रंजना गुप्ता, मनोज बंधु, जयश्री जिंदल, पवन सिंगला, मनीष जैन, सचिन जैन, दशरथ थानेदार, संजीव सिंह वैदिक, रानी लाल, डा.रूप कुमार, विनय शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रणधीर चौहान, रेणु छाबड़ा, नीतू सिंह, सीता वर्मा, डा.रामेश्वरी वर्मा, कुलदीप सिंह, कुसुम गौर, नरेंद्र बैसला, ऊषा बैसला, अंजली जैन, मोनिका सिंगला, प्रमोद भार्गव, मनोज गौतम, संगीता अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed