फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   15 people got corona vaccine the next day

दूसरे दिन 15 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Tue, 02 Mar 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
15 people got corona vaccine the next day
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने मंगलवार को टीकाकरण के तीसरे चरण के दूसरे दिन नागरिक अस्पताल पलवल में वैक्सीन लगवाई। उनके साथ एसडीएम पलवल कंवर सिंह ने भी टीकाकरण करवाया। उपायुक्त ने कहा कि तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों का टीकाकरण होगा, जिन्हें कुछ अन्य बीमारियां हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में सभी लोग शत-प्रतिशत भागीदारी करें तथा कोरोना को हराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। दूसरे दिन 15 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि राहुल नर्सिंग होम, गोयल नर्सिंग होम व सचिन अस्पताल में टीके 250 रुपये में उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि संबंधित वर्ग का कोई भी व्यक्ति किसी भी संस्था पर जाकर अपना पंजीकरण करवाकर टीके लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम पलवल कंवर सिंह, सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर, उप सिविल सर्जन डॉ. अजय माम, मीडिया प्रभारी डॉ. सुषमा चौधरी, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. भूपेंद्र उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया
उपायुक्त ने वैक्सीनेशन करवाने के उपरांत नागरिक अस्पताल में ओपीडी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक डिपार्टमेंट, वैक्सीनेशन स्टोर व रैजिडेंशियल कैंपस का दौरा किया तथा सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं। उन्हें सरकार की ओर से मुफ्त दी जाने वाली दवाइयां भी दें। अस्पताल परिसर में मौजूद भवनों का रखरखाव भी बेहतर ढंग से किया जाए। सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि इस अस्पताल में बड़ी संख्या में ओपीडी आ रही हैं और लोगों का इलाज अच्छे से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed