{"_id":"5c5c407ebdec2213dd6db657","slug":"141549549694-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की आठ बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की आठ बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की आठ बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। वाहन चोरी निरोधक दस्ते टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं। निरोधक दस्ते के प्रभारी इलियास खां ने बताया कि हथीन के जयंती मोड़ से गांव फकरपुर खोरी थाना नगीना जिला नूंह निवासी साहिब को गिरफ्तार किया था, जिससे एक बाइक बरामद हुई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने साहून उर्फ काला और सकील से पांच हजार रुपये में खरीदी है और इसे छह हजार में बेचने जा रहा था। साहिब से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि काला व सकील बाइक चुराते हैं और अभी भी उनके पास चोरी की बाइकें हैं। सूचना के आधार पर टीम ने काला के मकान पर छापा मारा तो दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के मकान से सात बाइकें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए साहिब को बृहस्पतिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ब्यूरो