फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हसनपुर के लोगों को मिलेगी जल्द ही बस स्टैंड की सुविधा

हसनपुर के लोगों को मिलेगी जल्द ही बस स्टैंड की सुविधा

Sun, 16 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर के लोगों को मिलेगी जल्द ही बस स्टैंड की सुविधा
हसनपुर के लोगों को मिलेगी जल्द ही बस स्टैंड की सुविधा
विज्ञापन

- पंचायत ने बस अड्डा के लिए जमीन का मालिकाना हक दिया परिवहन निगम को
- मुख्यमंत्री ने एक साल पहले की थी घोषणा
पलवल। हसनपुर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही परिवहन सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए ग्राम पंचायत हसनपुर ने परिवहन निगम को पंचायत की जमीन देने का प्रस्ताव पारित कर जमीन की रजिस्ट्री करा दी है। जल्द ही परिवहन निगम द्वारा वहां बस अड्डे का निर्माण करा दिया जाएगा। इसके बाद यहां परिवहन सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हसनपुर में हुई जनसभा में एक साल पहले लोगों की मांग पर बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से प्रक्रिया पूरी कर जमीन का चयन कर बस अड्डा बनाने के आदेश दिए थे। जिस पर परिवहन निगम ने हसनपुर पंचायत से जमीन मांगी थी। पंचायत ने गांव सहनौली की पंचायत के बीच वाली जमीन को परिवहन निगम को देने को कहा था। उसके बाद परिवहन निगम व पंचायत विभाग द्वारा इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एक साल के बाद अब पंचायत द्वारा पंचायत की जमीन को परिवहन निगम के नाम प्रस्ताव पारित कर मालिकाना हक दे दिया गया है। मालिकाना हक मिलते ही परिवहन निगम ने बस अड्डा निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों राजू, मान सिंह, ब्रह्म दत्त, राज बहादुर का कहना है कि पंचायत द्वारा जमीन दे दी गई है तथा अब परिवहन निगम जल्द से जल्द बस अड्डा निर्माण शुरू कराए, ताकि यहां क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को परिवहन सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed