{"_id":"5c154353bdec225b5a532bdf","slug":"141544897363-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड पर जलभराव से नाराज लोगों ने राजमार्ग जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड पर जलभराव से नाराज लोगों ने राजमार्ग जाम किया
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस रोड पर जलभराव से नाराज लोगों ने राजमार्ग जाम किया
- सरकार, प्रशासन और स्थानीय विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
-एसडीएम ने दिया आश्वासन जल्द होगा समाधान
होडल। सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने शनिवार को राजमार्ग जाम कर दिया। लोगों ने करीब आधा घंटे तक राजमार्ग को जाम रखा। पुलिस ने आकर लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद भी लोग सर्विस रोड के किनारे खड़े होकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। लोगों ने प्रशासन को जल्द समस्या का समाधान न होने पर दिल्ली-आगरा मार्ग बंद करने की चेतावनी दी है।
होडल में डबचिक पर्यटन केंद्र के पास राजमार्ग पर पिछले छह माह से जलभराव हो रहा है। इसका मुख्य कारण आदर्श कॉलोनी में पानी की निकासी के इंतजाम न होना है। इस जलभराव के कारण कालोनी में ही नहीं राजमार्ग पर भी सर्विस रोड से निकलना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय लोग इस संबंध में कई बार नगर परिषद, राजमार्ग प्राधिकरण व उपमंडल प्रशासन से मिलकर शिकायत कर चुके हैं, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
अब पिछले एक सप्ताह से पानी निकासी की मांग के लिए लोग अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी कारण लोगों ने राजमार्ग को जाम किया था। लोगों ने पानी निकासी का इंतजाम न करने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी। जाम लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा लोगों को समझाया तथा जाम खुलवाया। लोगों ने कहा कि यदि जल्द पानी निकासी का इंतजाम नहीं हुआ और आगे के लिए कोई समाधान नहीं किया गया तो फिर से राजमार्ग पर जाम लगाया जाएगा तथा उसके बाद जब तक पानी निकासी के इंतजाम नहीं होंगे, जाम नहीं खोला जाएगा। बाद में एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम ने मौके पर ही राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों व नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दिए कि समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
राजमार्ग किनारे बसी कॉलोनियों में नहीं है पानी निकासी के इंतजाम
बाबरी मोड़ से लेकर डबचिक पयर्टन केंद्र तक राजमार्ग के आस पास दर्जनों कालोनियां बसी हुई हैं। इन कालोनियों में गंदे पानी की निकासी का प्रशासन द्वारा कोई प्रबंध नहीं किया गया है। कालोनियों का गंदा पानी सड़कों और घरों के आस पास खाली प्लॉटों में भरा रहता है। लोगों को उम्मीद थी कि राजमार्ग के छह मार्गीय बनने के बाद गंदे पानी की समस्या का समाधान होगा, परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। अब यह पानी राजमार्ग पर बनाए गए सर्विस रोडों पर ही भरा हुआ है।
एक बार निर्माण कार्य भी रुकवाया था
राजमार्ग के सर्विस रोड पर हुए जलभराव की समस्या दूर न कराने से नाराज लोगों ने सिक्स लेन पर पुल का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बाद में राजमार्ग प्राधिकरण व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर कार्य शुरू कराया था। उस वक्त आश्वासन दिया था कि पानी निकासी का इंतजाम कराया जाएगा।