{"_id":"5b4b3d5c4f1c1b37748b4d72","slug":"141531657564-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनता को पार्टी की नीतियों और विपक्षी दलों की खामियां बताएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनता को पार्टी की नीतियों और विपक्षी दलों की खामियां बताएं’
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जनता को पार्टी की नीतियों और विपक्षी दलों की खामियां बताएं’
- बैठक कर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जिला प्रभारी बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपनी तरफ से प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत रविवार को मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यहां हुडा सेक्टर दो के पास लायंस भवन में जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी को जिले में मजबूत बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह ंसौरोत, लेबर बोर्ड के वाइस चेयरमैन हरि प्रकाश गौतम और पूर्व विधायक रामरतन भी मौजूद थे। गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जिले के गांवों व शहरों में लोगों के बीच जाकर सरकार की नीतियों को बताएं, ताकि लोगों तक भाजपा की नीतियां पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि साथ ही विपक्षी दलों की खामियों को भी लोगों को बताया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे अपने स्तर पर भी लोगों को पार्टी से जोड़े। गुर्जर ने कहा कि इस बार जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी द्वारा सकारात्मक सोच के साथ अच्छे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा।
मंगला ने हाल ही में सूरजकुंड में आयोजित की गई भाजपा पार्टी की बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया था। उसी को लेकर पार्टी द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मार्ग दर्शन में पार्टी नेता काम करेंगे।