फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल कर किया प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल कर किया प्रदर्शन

Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल कर किया प्रदर्शन
रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा सात अगस्त को किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार द्वारा बसों के चालकों को दिए गए निलंबन के नोटिस व सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव राम आसरे के निलंबन के विरोध में बृहस्पतिवार को दो घंटे का हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारी दो घंटे तक काम पर नहीं गए तथा न ही किसी चालक और परिचालक ने बसों को चलाया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि चालकों को दिए गए नोटिस वापिस लिए जाएं तथा सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव राम आसरे का निलंबन रद्द किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो रोडवेज कर्मचारी सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। सात अगस्त को कर्मचारियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर जिस तरह से परिवहन विभाग ने परिवहन मंत्री के आदेश पर 900 बस चालकों को निलंबन करने के नोटिस भेजे हैं तथा संघ के प्रदेश महासचिव राम आसरे को फरीदाबाद के महाप्रबंधन द्वारा निलंबित किया गया है, यह कर्मचारियों को दबाने का प्रयास किया गया है। कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने हठ दिखाई तो कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन को डिपो प्रधान गंगाराम सौरोत , बिजेंद्र रावत, लालचंद , बकराज, कुलदीप , महेंद्र , रामशरण , अनिल तेवतिया , भगीरथ बेनीवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed