{"_id":"5b6d9b214f1c1b0b578b4834","slug":"131533909793-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलाओं ने जैनपुर गांव में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलाओं ने जैनपुर गांव में रोपे पौधे
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने जैनपुर गांव में रोपे पौधे
हथीन। सरकार द्वारा घोषित फाइव स्टार गांव जैनपुर में पौध रोपण के लिए महिलाएं भी आगे आई हैं। गांव में महिला सरपंच, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों ने गांव के स्कूल में पौध रोपण किया। कार्यक्रम में सरपंच ललिता कुमारी, आशा वर्कर गीता कुमार तथा आंगनबाड़ी वर्कर मुनेश के सहयोग से छोंकर, नीम, पीपल, बरगद, अमरूद, जामुन के अलावा कई तरह के पौधे रोपे गए। सरपंच ललिता कुमारी ने कहा कि पौध रोपण सभी की जिम्मेवारी बनती है। इस कार्य में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने गांव के सभी लोगों से खाली मैदानों में पौधे रोपने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच तुल्ली राम, वीरपाल नंबरदार मुख्य रूप से मौजूद रहे।