{"_id":"5b5c6ef04f1c1b4d748b7766","slug":"131532784368-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांदकौल में खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या के आरोप में छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांदकौल में खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या के आरोप में छह के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मांदकौल में खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
पलवल। सदर थानांतर्गत गांव मांदकौल में शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गौरव नामक युवक की लाश गांव के बाहर खेतों में पड़ी मिली। पुलिस ने इस मामले में मांदकौल निवासी सुनील पुत्र भारतपाल के बयान पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। अब मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल से शव को नहीं उठा रहे हैं। परिजनों ने इस बात को लेकर हंगामा किया हुआ है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक शव को अस्पताल से नहीं उठाएंगे।
इस मामले में विवाद को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है तथा परिजनों को शव उठाने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम छह बजे तक भी शव को नहीं उठाया गया। परिजनों को समझाने पहुंचे पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा को भी मृतक के परिजनों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस में दी शिकायत में सुनील ने आरोप लगाया है कि उसका छोटा भाई गौरव एपीएल कंपनी में नौकरी करता है तथा 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसे गांव निवासी मोहित, ललित, जगबीर, वासुदेव, जगदीश और सुखदेव ने फतेहपुर बिल्लोच वाली सड़क पर अपने खेतों व मकान के पास रोक लिया था। यह गांव के ही देवदत्त और रामवीर ने देखा था। उसके बाद गौरव घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। तलाश करते हुए सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे खेतों पर पहुंचे तो खेतों में गौरव की लाश मिली। उसकी मोटरसाइकिल भी वहीं पड़ी हुई थी।
सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोहित, ललित, जगबीर, वासुदेव, जगदीश व सुखदेव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। अब पोस्टमार्टम के बाद मृतक गौरव के परिजन शव को नहीं उठा रहे हैं तथा अस्पताल में हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा हंगामा करते देख भारी पुलिस बल अस्पताल में पहुंच गया। उधर डीएसपी सुरेश कुमार मौका देखने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने गांव मांदकौल भी गए। हत्या के मामले की जानकारी मिलने के बाद बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद व पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा भी अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विधायक टेकचंद शर्मा ने जब मृतक के परिजनों को समझाकर शव उठाने को कहा तो परिजन भड़क उठे और विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। परिजनों ने अस्पताल से विधायक को जाने तक को बोल दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे शव नहीं उठाएंगे।
पहले भी हो चुकी है एक हत्या
मृतक गौरव की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए परिवार में पहले एक हत्या हो चुकी है तथा गौरव के परिवार के चार लोग हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इनमें से दो लोग हाल ही में जमानत पर आए हुए हैं। पुलिस गौरव की थमौत को उसी हत्या से जोड़ कर चल रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गांव मांदकौल में पहले दुर्गादत्त नामक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।