{"_id":"5b59d1ac4f1c1bed5e8b55c6","slug":"131532613036-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश गौड स्वदेशी जागरा मंच के विभाग संयोजक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश गौड स्वदेशी जागरा मंच के विभाग संयोजक नियुक्त
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेश गौड़ स्वदेशी जागरा मंच के विभाग संयोजक नियुक्त
होडल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, प्रांत संयोजक सतेंद्र सौरोत, प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख अजीत तेवतिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कश्मीरी लाल द्वारा फरीदाबाद विभाग संघर्ष वाहिनी की टीम की घोषणा की गई, जिसमें होडल के महेश गौड़ को मुख्य रूप से विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके तहत उन्हें 4 जिलों की जिम्मेदरी दी गई। बैठक में महेश गौड़ को विभाग संयोजक बनाए जाने पर भगवान परशुराम सेवा समिति के प्रधान बिजेंदर वशिष्ठ, मां भारती सेवा समिति के प्रधान आशीष अग्रवाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक दामोदर भारद्वाज, हरियाणा कृषक समाज के प्रांत अध्यक्ष अजीत तेवतिया सहित शहर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। ब्यूरो
--------------
शहीद को दी श्रद्धांजलि
होडल। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद समुद्र सिंह हुड्डा यादगार समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद हुड्डा की पत्नी सरोजबाला ने की तथा समिति के महासचिव दीपचंद सौरोत ने संचालन किया। कार्यक्रम में समिति के प्रधान रामफल हुड्डा, शहीद के पुत्र अर्जुन हुड्डा, पुत्री स्वाति हुड्डा,समिति के सदस्य राजकुमार तायल, प्रवक्ता विष्णु गौड़,रमेश बघेल,सुनील धीमान, प्रदीप मित्तल, बिजेंद्र लाठर आदि ने शहीद समुन्द्र सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रवक्ता गौड ने कहा कि कारगिल युद्ध में पलवल जिले के सोफता निवासी जाकिर हुसैन और गढी पटटी निवासी राजवीर सहित प्रदेश के 74 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। ब्यूरो