फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   चिरावटा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू

चिरावटा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू

Thu, 07 Feb 2019 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
चिरावटा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू
चिरावटा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू
विज्ञापन

पलवल। पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प के तत्वावधान में गांव चिरावटा के मंदिर पर पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन योग प्रचारक सतीश आर्य ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उदगीत व प्रणव का अभ्यास कराया। सतीश आर्य ने बताया कि योग हमारे जीवन में अति आवश्यक है। योग करने से हमारी समस्त बीमारियों का समाधान होता है। योग हमें स्वस्थ, निरोगी, संस्कारवान, प्रज्ञावान, गुणवान, धनवान व चरित्रवान बनाता है। शिविर की अध्यक्षता गांव के सरपंच गंगाराम ने की। शिविर में पुष्पेंद्र, दिवेश, ध्रुव, प्रशांत, आरती, राहुल, यस, दिलखुश, प्रदीप और नेहा ने योगाभ्यास किया। ब्यूरो

-----
अखंड रामायण पाठ का आयोजन
पलवल। रेलवे रोड स्थित शिव कॉलोनी में अखंड रामायण का पाठ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप पाराशर ने किया। कार्यक्रम में महिला जागृति की जिला प्रधान मिथलेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से अपने संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है तथा बच्चों में भी धार्मिक भावना पैदा होती है। इसलिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर पंडित इंद्रजीत, दुर्गेश, दशरथ थानेदार, सुनील, महेशचंद, सतपाल, प्रशांत, विशाल, हितेश भारद्वाज, मीरा देवी, सरिता देवी, मोनिका भारद्वाज, बबीता शर्मा, रेखा वत्स, हिमांशी मुख्यरूप से मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed