{"_id":"5bfadb0bbdec22419b5dde49","slug":"121543166731-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चलाई गोली,बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर चलाई गोली,बाल-बाल बचे
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर चलाई गोली, बाल-बाल बचे
पलवल। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उसके घर जाकर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गया और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि गांव औरंगाबद निवासी तेजेंद्र का गांव निवासी श्याम सुंदर, सुनील कुमार, सागर व धर्म से पहले भी मारपीट व छेड़छाड़ का एक मामला चल रहा है। उसी बात की रंजिश रखते हुए उक्त चारों व्यक्ति गत 23 नवंबर की रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पीड़ित के घर आए और आते ही सीधी गोली चलाई। लेकिन पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके पर से फरार हो गए।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता युवती की मां ने बेटी के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी एएसआई ओमवीर ने बताया कि महिला की बेटी 14 नवंबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला पर तीन युवकों ने किया हमला
पलवल। एक महिला पर तीन युवकों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल जोगेंद्र के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कालोनी निवासी जयवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 20 नवंबर को वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान मनीश, अन्नू व अजय ने मिलकर पीड़िता पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।