फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने को लेकर हुई समीक्षा बैठक

कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने को लेकर हुई समीक्षा बैठक
किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दी जाएंगी मशीनें
विज्ञापन

-कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने को लेकर हुई समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्र की ओर से शुरू की गई नई योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक मशीनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। योजना को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में एसडीएम जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समीक्षा समिति हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में गांव स्तर तथा उपमंडल स्तर पर गठित की मॉनिटरिंग टीम के बारे भी विचार विमर्श किया गया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर 07 जीरो टीलेज मशीन के ड्रॉ भी निकाले गए। जो किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मशीनें दी जाएंगी।

एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में ग्राम सचिवों की सहायता ली जा सकती है। शिक्षा अधिकारियों से कहा कि गांवों स्कूली बच्चों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूकता रैली निकाली जाए तथा स्कूलों प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएं। बैठक में उप निदेशक कृषि विभाग वीरेन्द्र देव आर्य ने बताया कि 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक गांव स्तर पर किसान जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। इसके अलावा फसल अवशेष का प्रबंधन मशीनों द्वारा किस तरह से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर से 30 नवम्बर तक जिला के सभी ब्लाकों मोबाइल प्रदर्शन वैन चलाई जाएगी ताकि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधक बारे जागरूक किया जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों के खेतों पर लगभग 1250 एकड़ में फसल अवशेष प्रबंधक के संबंध में प्रदर्शन प्लाट आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष न जलाने वाले किसानों को विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed