{"_id":"5b6ae9dd4f1c1ba03e8b5c24","slug":"121533733341-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो कैंप का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो कैंप का हुआ आयोजन
Updated Wed, 08 Aug 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं की निस्तारण के लिए ली शिकायत
होडल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. कविता कंबोज के निर्देशानुसार बुधवार को गांव डकोरा की बाल्मीकि चौपाल पर माइक्रो कैंप का आयोजन किया गया। अधिकारों का मेला कार्यक्रम के तहत किए गए इस शिविर में पैनल अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य व पीएलवी अनिल कुमार, पवन कुमार और सुनील कुमा ने कानूनी जानकारी दी। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रमीणों को गांव में बिजली से संबंधित समस्याओं को निपटाने के लिए जैसे गलत बिल को ठीक करना, खंभे लगवाना, घरों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटवाने, पुराने तारों को बदलवाने, जले हुए या खराब मीटर बदलने के बारे में जानकारी दी और मौके पर निस्तारण के लिए शिकायत ली गई। गांव में सीएससी संचालक जोगेंद्र सिंह ने मौके पर ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, रिहायसी प्रमाण पत्र, बुढ़ापा पेंशन आदि आवेदनों को ऑनलाइन किया। इस मौके पर बिजली विभाग के सत्यनारायण झा, महिपाल, संजय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। ब्यूरो