फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 17 Jul 2018 09:40 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव थंथरी में 23 वर्षीय विवाहिता आरती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार मृतका के पेट में दर्द था तथा उपचार के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या की गई है। बल्लभगढ़ खंड के गांव छांयसा निवासी मृतका के पिता दयाराम के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति महावीर व ससुर श्यामसिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

चांदहट थानांतर्गत अमरपुर पुलिस चौकी में दी शिकायत में मृतका के पिता दयाराम ने कहा है कि उन्होंने अपनी दो पुत्रियों की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व गांव थंथरी निवासी श्यामसिंह के पुत्रों से की थी। छोटी पुत्री आरती का पति महावीर शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग कर ताने देता था तथा परेशान करता था। मृतका के भाई आजाद के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व महावीर यूपी में हत्या के एक मामले में भी फंस गया था जिसमें उन्होंने उसे छुड़ाने में भी सहायता की थी, लेकिन इसके बाबजूद भी आरोपित ने अपना रवैया नहीं बदला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed