{"_id":"5ca797d2bdec22144a2737ea","slug":"11554487250-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में हुड़दंग करते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में हुड़दंग करते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में हुड़दंग करते 6 लोग गिरफ्तार
पलवल। अलग-अलग जगह से कैंप थाना पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग करते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैंप थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने कृष्णा कॉलोनी निवासी महेश सल्लागढ़ निवासी अरुण व होती को मुस्कान होटल से, देव नगर निवासी प्रवीण, खैरकलां मोहल्ला निवासी यशपाल व राजीव नगर निवासी लक्ष्मण को किठवाड़ी चौक पर शराब के नशे में हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है।
मामूली बात पर जमकर चले लाठी-डंडे, मामला दर्ज
पलवल। जाम में फंसे वाहनों को पहले निकालने के लिए कार व बाइक सवार आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो नामजद व दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि न्यू कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार 3 अप्रैल सुबह 11 बजे वह अपनी पत्नी रीना के साथ अपने पौत्र यंश को स्कूल से बाइक पर लेकर घर आ रहा था। जब वह न्यू कॉलोनी में सुपर ड्राइक्लीनर के पास पहुंचा तो वहां पर जाम लगा हुआ था। पीड़ित ने अपने पीछे वाली कार को हाथ देकर बाइक को निकालने का प्रयास किया तो चालक ने कार नहीं रोकी और कार बाइक से आ टकराई। जिससे पीड़ित व उसकी पत्नी व पौत्र जमीन पर गिर पड़े। पीड़ित ने कार चालक का विरोध किया तो उसने अपने छह-सात अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। जिन्होंने पीड़ित पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और कपड़ों को फाड़ दिया। कपड़ो के फटने से पीड़ित की जेब में रखे रुपये जमीन पर गिर गए। झगड़े के दौरान पीड़ित के गले में पड़ी सोने की चैन भी टूट गई। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग रुपये व सोने की चैन छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमला करने वाले कार चालक ने अपना नाम न्यू कालोनी निवासी शिवकुमार रावत बताया। वहीं दूसरी तरफ से शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि न्यू कालोनी निवासी राजेश कुमार ने अपनी बाइक कार जाम के दौरान पीड़ित की कार में पीछे से टक्कर मारी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो राजेश ने अपने तीन-चार अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से पीड़ित पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों तरफ से पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फाइनेंस पर कार खरीद ली नहीं भरी किश्त
पलवल। कार खरीदने के बाद फाइनेंस की किस्त नहीं भरने का मामला सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। जांच अधिकारी हवलदार अमित कुमार ने बताया कि गांव असावटा निवासी रामबीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने 17 मार्च वर्ष 2013 को अपनी ईन्डिका ईसीएस कार एक लाख 30 हजार रुपये में रींढका गांव ब्रजमोहन को बेची थी। ब्रजमोहन ने 80 हजार रुपये तो मौके पर दे दिए और 50 हजार रुपये 15 दिन बाद देने की बाद कही। ब्रजमोहन ने एक शपथ पत्र भी दिया कि आज के बाद फाइनेंस की किस्त भी भरेगा। लेकिन ब्रजमोहन ने पीड़ित को न तो रुपये ही दिए और न ही कोई किस्त भरी। पीड़ित का आरोप है कि ब्रजमोहन ने उससे कार व रुपयों को हड़प लिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।